{"_id":"6ae5e73a43fe17af90076899","slug":"two-youngster-injured-in-a-shooting-in-sonipat-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: नेशनल हाईवे-44 पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को मारी गोली; मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: नेशनल हाईवे-44 पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को मारी गोली; मचा हड़कंप
Sat, 31 Oct 2026 06:34 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:34 PM IST
सार
सोनीपत में दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ है। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सोनीपत में दो युवकों पर फायरिंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
नेशनल हाईवे-44 पर प्रीतमपुरा के पास दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दो-तीन कारों में सवार होकर आए हमलावरों ने युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों युवक घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान गांव तेवड़ी निवासी राहुल और दिल्ली के नरेला स्थित संजय नगर निवासी सुनील के रूप में हुई है। राहुल के हाथ में गोली लगी है, जबकि सुनील की कमर में गोली लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वारदात के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज करने के बाद उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है।