{"_id":"6a93d1935f1ca4446e091791","slug":"dhuman-singh-kirmach-becomes-state-president-of-the-haryana-arm-wrestling-association-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, इन्हें मिली जिम्मेवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, इन्हें मिली जिम्मेवारी
Sun, 30 Aug 2026 12:15 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:15 PM IST
सार
नई जिम्मेदारी मिलने पर धूमन सिंह किरमच ने कहा कि प्रदेश में आर्म रेसलिंग को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी। गांवों से लेकर शहरों तक छिपी युवा प्रतिभाओं को खेल का मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
सफेद कुर्ते में धूमन सिंह किरमच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र निवासी धूमन सिंह किरमच को हरियाणा आर्म रेसलिंग एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पीपुल्स आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति झंगियानी और सलाहकार प्रवीण डबास ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
विज्ञापन
नई जिम्मेदारी मिलने पर धूमन सिंह किरमच ने कहा कि प्रदेश में आर्म रेसलिंग को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी। गांवों से लेकर शहरों तक छिपी युवा प्रतिभाओं को खेल का मंच उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर आर्म रेसलिंग की इकाइयों का विस्तार करने पर विशेष जोर रहेगा।उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ना भी एसोसिएशन का प्रमुख उद्देश्य होगा।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और बेहतर अवसर देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। धूमन सिंह ने कहा कि आर्म रेसलिंग प्राचीन खेलों में शामिल है और युवाओं को इससे जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने से उन्हें बेहतर दिशा दी जा सकती है।
यह है आर्म रेसलिंग
आर्म रेसलिंग हाथों की ताकत और तकनीक पर आधारित खेल है। इसमें दो खिलाड़ी मेज पर अपनी कोहनियां टिकाकर हाथों की पकड़ बनाते हैं और प्रतिद्वंद्वी के हाथ को निर्धारित स्थान तक दबाने का प्रयास करते हैं। इसमें ताकत, संतुलन, तकनीक और तेजी महत्वपूर्ण होती है। स्थानीय भाषा में इसे पंजा लगाना कहते हैं।
यह है आर्म रेसलिंग
आर्म रेसलिंग हाथों की ताकत और तकनीक पर आधारित खेल है। इसमें दो खिलाड़ी मेज पर अपनी कोहनियां टिकाकर हाथों की पकड़ बनाते हैं और प्रतिद्वंद्वी के हाथ को निर्धारित स्थान तक दबाने का प्रयास करते हैं। इसमें ताकत, संतुलन, तकनीक और तेजी महत्वपूर्ण होती है। स्थानीय भाषा में इसे पंजा लगाना कहते हैं।