फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress protest over allegations of vote theft

Fatehabad News: वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 24 Oct 2026 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 24 Oct 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
Congress protest over allegations of vote theft
टोहाना में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी। स्रोत : आयोजक
टोहाना। कांग्रेस ने जिला प्रभारी सुधा भारद्वाज के नेतृत्व में शनिवार को कथित वोट चोरी के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी लगाए।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता लघु सचिवालय परिसर पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका निष्पक्ष नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि बिहार, बंगाल और हरियाणा सहित कई राज्यों में लाखों वोट काटे गए हैं। हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान दूसरे राज्यों से पर्यवेक्षक लगाए जाते हैं जबकि राज्यसभा चुनाव में ऐसे अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई जिस पर सीबीआई जांच चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिहार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद महिलाओं के खातों में दस-दस हजार रुपये डाले गए। इसके बावजूद चुनाव आयोग ने कोई आपत्ति नहीं जताई।
जिला प्रभारी सुधा भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस फॉर्म-6 के जरिए वोट काटे जाने के खिलाफ संघर्ष कर रही है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में 34 लाख वोट काटे जा चुके हैं। मतदान का अधिकार जनता का जन्मसिद्ध अधिकार है जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सुनिश्चित किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी रोकने और लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क से संसद तक आंदोलन जारी रखेगी। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा।प्रदर्शन में जिला युवा अध्यक्ष संजय ठरवा, तरसेम सेमी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed