{"_id":"6a94ef1eed4e45da4f09c4ec","slug":"bhuna-grain-market-shopkeeper-received-extortion-call-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूना में पेस्टिसाइड दुकानदार को धमकी: पांच करोड़ की रंगदारी मांगी, रोहित गोदारा गैंग से आया कॉल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भूना में पेस्टिसाइड दुकानदार को धमकी: पांच करोड़ की रंगदारी मांगी, रोहित गोदारा गैंग से आया कॉल
Mon, 31 Aug 2026 08:34 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना
Published by: Nivedita
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:34 AM IST
सार
कॉल में आरोपी ने अपना नाम गिल्ली राणा बताते हुए कहा कि वह रोहित गोदारा ग्रुप से बोल रहा है। उसने 5 करोड़ रुपये के लिए संदेश देने की बात कही और दुकानदार से दो दिन में जवाब मांगा। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि जवाब नहीं मिलने पर वह दोबारा संपर्क करेगा।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनाज मंडी भूना में एक दुकानदार को व्हाट्सऐप वॉइस कॉल पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। रविवार को दुकानदार ने नव नियुक्त थाना प्रभारी कंवर सिंह को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। धमकी मिलने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, दुकानदार को व्हाट्सऐप वॉइस कॉल पर एक व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 करोड़ की मांग की। कॉल करने वाले ने दो दिन के भीतर हां या ना में जवाब देने को कहा। साथ ही रकम नहीं देने पर उसके चल रहे काम को नुकसान पहुंचाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
वॉइस कॉल में क्या कहा गया
कॉल में आरोपी ने अपना नाम गिल्ली राणा बताते हुए कहा कि वह रोहित गोदारा ग्रुप से बोल रहा है। उसने 5 करोड़ रुपये के लिए संदेश देने की बात कही और दुकानदार से दो दिन में जवाब मांगा। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि जवाब नहीं मिलने पर वह दोबारा संपर्क करेगा। उसने यह भी दावा किया कि गैंग के दूसरे व्यक्ति से आवाज की पुष्टि करवा ले।
विज्ञापन
पहले भी एक अन्य व्यापारी से मांगे गए थे 5 करोड़
अनाज मंडी में रंगदारी की धमकी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 23 फरवरी 2025 को मंडी के एक गेहूं व्यापारी को भी व्हाट्सऐप वॉइस कॉल पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी रोहित गोदारा द्वारा दी गई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को लेकर व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष कंवर सिंह ने कार्यभार संभालते ही शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही उच्च अधिकारियों को मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह दी गई है धमकी
"हां गुमनाम, क्या हाल-चाल है तेरा? गिल्ली राणा बोलूं रोहित गोदारा ग्रुप से। 5 सीआर (करोड़) खातिर मैसेज है भाई तेरे लिए। मन्ने बता दे, तेरे क्या विचार हैं? भाई साहब का मैसेज है। हां-ना का रिप्लाई करिए, नहीं तो जो काम चल रहे हैं ना ये, सारे मिट्टी कर दूंगा। कबूतर बोलेगा फिर। हां, दो दिन का टाइम है, जवाब दे। मैं तेरी हां-ना का वेट करूंगा। नहीं फिर मैं तन्ने रिप्लाई करूंगा बढ़िया। एक बार है ना वॉइस भी कंफर्म करा लिए जिस मर्जी से। बताइए, मैं तेरा वेट करूं, क्या विचार है तेरा?"