{"_id":"69b8438bc43091c14e0ade9f","slug":"crowds-gathered-to-collect-cylinders-from-agencies-after-gas-was-not-delivered-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-150280-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गैस डिलीवरी न होने पर एजेंसियों से सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गैस डिलीवरी न होने पर एजेंसियों से सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को भारत गैस एजेंसी के बाहर लगी सिलेंडर लेने वालों की लाइन:संवाद
विज्ञापन
रतिया। रसोई गैस सिलिंडर की उपलब्धता में परेशानी के कारण सोमवार को भारत गैस और इंडेन गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगीं। उपभोक्ताओं ने बताया कि भारत गैस पर बुकिंग 25 दिन बाद और इंडेन पर 45 दिन बाद ही हो पा रही है।
ऑनलाइन बुकिंग बंद होने और फोन संपर्क न होने के कारण लोग एजेंसियों पर पर्ची कटवाने और सिलिंडर लेने के लिए मजबूरी में सुबह से खड़े रहे। भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक रामनिवास ने कहा कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उनकी एजेंसी के 22 हजार कनेक्शनों में से करीब 4200 का केवाईसी अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिसकी वजह से बुकिंग बाधित हो रही है।
उन्होंने बताया कि हाल ही में केवाईसी कराने वालों की संख्या बढ़ गई है, और 500 ऑनलाइन बुकिंग तथा 250 होम डिलीवरी पूरी की जा चुकी है। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक शिवकुमार ने कहा कि उनकी एजेंसी से नियमित रूप से सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। उनके पास 18,100 कनेक्शन हैं, जिनमें 76 प्रतिशत उपभोक्ताओं का केवाईसी पूरा हो चुका है और 24 प्रतिशत बाकी है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच-छह दिनों में केवाईसी कराने वालों की संख्या बढ़ने से भीड़ अधिक लग रही है।
Trending Videos