सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Engineer shot in the shoulder on highway in Seesaw

Fatehabad News: सिरसा में हाईवे पर तैनात इंस्पेक्टर के कंधे पर लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Engineer shot in the shoulder on highway in Seesaw
फतेहाबाद में घायल पुलिसकर्मी को रेफर करते हुएसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर गांव धांगड़ के पास सोमवार शाम को सिरसा में तैनात इंस्पेक्टर शमशेर सिंह के कंधे पर गोली लगी है। इंस्पेक्टर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos

वहीं सूचना मिलने पर शहर और सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसएचओ सदर प्रहलाद सिंह के अनुसार गोली सर्विस रिवाल्वर से लगी है। इंस्पेक्टर के बयान दर्ज होने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। कुलां के गांव धारसूल कलां निवासी शमशेर सिंह सिरसा के पुलिस लाइन में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें इंस्पेक्टर हाईवे पर साइड में बैठे है और लोगों को अस्पताल ले जाने की बात कह रहा है। इसके अलावा पास में ही कार खड़ी है और कंधे के पास से खून बह रहा है। जांच अधिकारी व सदर थाना के प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी है। घायल इंस्पेक्टर को हिसार रेफर किया गया है। बयान दर्ज होने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed