फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roof collapses after lightning strike in Fatehabad Woman buried under debris dies in Khajuri Jati village

फतेहाबाद में बिजली गिरने से छत ढही: मलबे में दबी महिला की मौत, गांव खजूरी जाटी में रात तीन बजे हुआ हादसा

Thu, 17 Sep 2026 09:22 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: Nivedita Updated Thu, 17 Sep 2026 09:22 AM IST
सार

छत के मलबे में दबने से एक महिला नन्ही देवी की मौत हो गई। हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। तेज बारिश और बिजली कड़कने के बीच अचानक मकान की छत गिर गई। महिला मलबे के नीचे दब गई।

विज्ञापन
Roof collapses after lightning strike in Fatehabad Woman buried under debris dies in Khajuri Jati village
मृतका नन्ही देवी - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के गांव खजूरी जाटी में देर रात आसमानी बिजली गिरने से एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन


हादसे के समय घर में सो रहे परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। छत के मलबे में दबने से एक महिला नन्ही देवी की मौत हो गई। हादसा रात करीब तीन बजे हुआ। तेज बारिश और बिजली कड़कने के बीच अचानक मकान की छत गिर गई। महिला मलबे के नीचे दब गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 


घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed