{"_id":"6adce16f119569624904a73a","slug":"viksit-bharat-yuva-sansad-developed-india-youth-parliament-competition-to-be-held-at-mm-pg-college-on-the-31st-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-163546-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एमएम पीजी कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता 31 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एमएम पीजी कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता 31 को
Sat, 24 Oct 2026 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। एमएम पीजी कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद 2027 के तहत ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर 31 अक्तूबर को भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष की आयु के इच्छुक युवा भाग ले सकेंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी रीना केसरीया ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र युवा माय भारत पोर्टल पर ‘वॉलंटियर फॉर भारत’ सेक्शन में जाकर राज्य और जिले का चयन करें। इसके बाद ‘विकसित भारत युवा संसद’ बैनर पर क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए आयु की गणना की निर्धारित कट-ऑफ तिथि 17 अगस्त 2026 है।
उन्होंने बताया कि विकसित भारत युवा संसद का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। इसके माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका मजबूत की जाएगी। देशभर के प्रतिभाशाली युवा राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर विचार-विमर्श कर अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे। साथ ही उन्हें नीति-निर्माताओं, विषय विशेषज्ञों और प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से संवाद करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
जिला युवा अधिकारी के अनुसार कार्यक्रम तीन स्तरों पर आयोजित होगा। पहले चरण में देश के सभी 786 जिलों में जिलास्तरीय कार्यक्रम होंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम राज्य विधानसभाओं के परिसरों में आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित संसद के सेंट्रल हॉल में प्रस्तावित है। प्रतियोगिता और कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक युवा भोडिया खेड़ा स्टेडियम स्थित मेरा युवा भारत कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।