फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Union Minister Rao Inderjit to unveil statue; Health Minister Aarti Rao to be the guest of honour

हांसी: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत करेंगे प्रतिमा का अनावरण, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव रहेंगी विशिष्ट अतिथि

Wed, 23 Sep 2026 09:34 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 23 Sep 2026 09:34 AM IST
सार

हांसी में स्थापित की जा रही प्रतिमा को लेकर आयोजकों में विशेष उत्साह है। प्रतिमा के लिए करीब 17 फुट का बेस तैयार किया गया है। जिस पर करीब 22 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की की गई। इस प्रकार बेस सहित प्रतिमा की कुल ऊंचाई करीब 41 फुट बताई जा रही है।

विज्ञापन
Union Minister Rao Inderjit to unveil statue; Health Minister Aarti Rao to be the guest of honour
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

23 सितंबर को शहीदी दिवस के अवसर पर अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। दिल्ली रोड टी-पॉइंट पर नवनिर्मित राव तुलाराम चौक पर होने वाले समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव विशिष्ट अतिथि होंगी। विधायक विनोद भयाना कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में हर साल राव तुलाराम का शहीदी दिवस 23 सितंबर को मनाया जाता है। इस बार हांसी में मनाए जाने वाले शहीदी दिवस समारोह को राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राव तुलाराम के वंशज राव इंद्रजीत हांसी में प्रतिमा का अनावरण करने पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम को राव तुलाराम की विरासत को व्यापक हरियाणवी पहचान से जोड़ने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। राव तुलाराम 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा क्षेत्र के प्रमुख सेनानायकों में रहे।
विज्ञापन


हांसी में स्थापित की जा रही प्रतिमा को लेकर आयोजकों में विशेष उत्साह है। प्रतिमा के लिए करीब 17 फुट का बेस तैयार किया गया है। जिस पर करीब 22 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की की गई। इस प्रकार बेस सहित प्रतिमा की कुल ऊंचाई करीब 41 फुट बताई जा रही है। चौक और प्रतिमा के आसपास की व्यवस्था को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यह स्थान आने वाले समय में राव तुलाराम की वीरता और बलिदान की स्मृति का प्रमुख केंद्र बन सके। इसके लिए प्रतिमा के निकट ही 85 फुट का तिरंगा भी स्थापित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से होगा प्रतिमा का अनावरण समारोह की सबसे खास बात प्रतिमा के अनावरण का तरीका भी रहेगा। आमतौर पर प्रतिमाओं का अनावरण फीता काटकर अथवा क्रेन की मदद से पर्दा हटाकर किया जाता है लेकिन यहां ड्रोन के माध्यम से प्रतिमा का अनावरण करने की तैयारी की गई है। अनावरण का यह तरीका समारोह को तकनीकी रूप से भी अलग पहचान देगा। 


राव इंद्रजीत की मौजूदगी से बढ़ेगा राजनीतिक महत्व राव तुलाराम की स्मृति से राव इंद्रजीत सिंह का जुड़ाव पुराना रहा है। वे लंबे समय से 23 सितंबर को शहीदी दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं। ऐसे में हांसी में पहली बार आयोजित होने जा रहे इस बड़े समारोह में राव इंद्रजीत सिंह और आरती राव की मौजूदगी को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed