फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand for seamless crop procurement and registration at mandis.

Hisar News: मंडियों में बिना अड़चन फसल खरीद व पंजीकरण की मांग

Wed, 23 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 23 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Demand for seamless crop procurement and registration at mandis.
बरवाला। किसान सभा बरवाला व उकलाना की संयुक्त बैठक सोमवार को कुम्हार धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता कर्मबीर जलंधरा और डॉ. मियां सिंह बिठमड़ा ने की। राज्य महासचिव सुमित दलाल ने बताया कि 3 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी हत्याकांड की बरसी पर गांव-गांव अभियान होगा। इसके बाद किसान बचाओ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने, बिजली संशोधन विधेयक व स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने की मांग की। कर्ज मुक्ति, बीमा कंपनियों पर अंकुश और बर्बाद फसलों के लंबित मुआवजे की भी मांग रखी। किसान सभा का एक शिष्टमंडल एसडीएम अश्वीर नैन से मिला। शिष्टमंडल ने धान व अन्य फसलों की खरीद तथा वंचित किसानों का पोर्टल पर तत्काल पंजीकरण मांगा। जिला सचिव सरबत सिंह पूनिया ने सरकार से एमएसपी पर जल्द फसल खरीद सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मांगों का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed