फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ensure the resolution of complaints with sensitivity and responsibility.

Hisar News: संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें

Fri, 28 Aug 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 28 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ensure the resolution of complaints with sensitivity and responsibility.
हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन - फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
हांसी। जिला सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को एसडीएम राजेश खोथ ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

शिविर में राशन कार्ड, फसल खराबे का मुआवजा, किसान आईडी, परिवार पहचान पत्र में आय एवं आयु दुरुस्त करवाने, पेंशन और मलकियत से संबंधित समस्याएं रखी गईं। सिसाय बोलान के कुलबीर ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, ढाणा खुर्द के लीलाराम ने जलभराव से खराब हुई फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

खानपुर निवासी रूपचंद और कर्ण सिंह तथा कापड़ो के कर्मपाल ने परिवार पहचान पत्र में आय एवं आयु दुरुस्त करवाने का मामला रखा। सिंघवा के सुरेश ने पेंशन बनवाने और संतोष ने मलकियत दुरुस्त करवाने की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार इंस्पेक्टर, डॉ. मोनिका, टीएम विकास यादव, ओमपाल यादव, वजीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

शिकायतों के निपटारे में ढिलाई न बरतें अधिकारी :
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू करें। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है उन्हें वहीं निपटाया जाए। अन्य विभाग या उच्च स्तर से कार्रवाई अपेक्षित होने पर शिकायत संबंधित विभाग को भेजकर निर्धारित समय-सीमा में समाधान कराया जाए। उन्होंने लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा और व्यक्तिगत निगरानी के निर्देश दिए।


सोमवार और वीरवार को लगते हैं शिविर
एसडीएम ने बताया कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने नागरिकों से संबंधित दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed