{"_id":"6a987cd03b94598bc7017376","slug":"farmer-went-down-to-check-the-canal-sluice-dies-from-drowning-hisar-news-c-21-hsr1020-943783-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नहर की मोरी चेक करने उतरा किसान, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नहर की मोरी चेक करने उतरा किसान, डूबने से मौत
विज्ञापन
नारनौंद। रोहतक जिले के गांव सैमाण निवासी किसान दिनेश उर्फ गोलू (39) की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसा एक सितंबर की शाम उस समय हुआ जब वह खेत में पानी लगाने के लिए गया था। नहर की मोरी चेक करने के दौरान वह पानी में उतर गया और तेज बहाव के कारण बाहर नहीं निकल सका।
मृतक के छोटे भाई कृष्ण ने बास थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका बड़ा भाई दिनेश शाम करीब छह बजे खेत में पानी लगाने गए थे। कृष्ण नहर से करीब तीन किलोमीटर दूर था, जबकि दिनेश मोरी चेक करने के लिए नहर में उतरा था। तैरना नहीं आने और पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया।
परिजन दिनेश को सिविल अस्पताल महम लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पीजीआईएमएस रोहतक के शवगृह में रखवा दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई ने बयान में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। बास थाना पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की। संवाद