{"_id":"6a8a684eb63e4ab1bd047d20","slug":"garbage-cleared-in-hisar-under-police-guard-after-18-days-protesting-sanitation-workers-detained-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में सफाईकर्मियों का हंगामा: महिलाओं ने पुलिस पर फेंका कूड़ा, 3600 टन कचरा उठवाने पहुंची प्रशासन की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सफाईकर्मियों का हंगामा: महिलाओं ने पुलिस पर फेंका कूड़ा, 3600 टन कचरा उठवाने पहुंची प्रशासन की टीम
Sun, 23 Aug 2026 08:56 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:56 AM IST
सार
हिसार प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले ही सफाई कर्मचारी आईटीआई चौक पर एकत्रित हो गए थे और कूड़ा उठाने का विरोध करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को हिरासत में लेना शुरू किया।
विज्ञापन
पुलिस ने महिलाओं को किया काबू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में पिछले 18 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच रविवार तड़के नगर निगम प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कचरा उठाने का अभियान शुरू किया। सुबह करीब 5 बजे प्रशासनिक अमला जेसीबी और डंपर लेकर आईटीआई चौक पहुंचा। इस दौरान हड़ताल पर अड़े कर्मचारियों ने कार्रवाई का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को बसों में भरकर हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
आईटीआई चौक पर हुआ भारी हंगामा
प्रशासन की टीम के पहुंचने से पहले ही सफाई कर्मचारी आईटीआई चौक पर एकत्रित हो गए थे और कूड़ा उठाने का विरोध करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को हिरासत में लेना शुरू किया। इस दौरान महिला सफाईकर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई। आक्रोशित महिला कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों पर कचरा फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि, महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और प्रदर्शनकारी महिलाओं को काबू कर रोडवेज बसों में बैठाया।
विज्ञापन
3600 टन कचरे से सड़ रहा था शहर
लगातार 18 दिनों से जारी हड़ताल के कारण हिसार शहर डंपिंग यार्ड में तब्दील हो चुका था। मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में 3600 टन से ज्यादा कचरा जमा हो गया था, जिससे आम जनता को भारी दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा था। मुख्य रास्तों पर फैले कचरे के कारण यातायात भी बाधित हो रहा था।
विज्ञापन