{"_id":"6a8b5a78a2f3c2a39509b006","slug":"guest-teachers-raised-the-demand-for-regularization-hisar-news-c-21-hsr1005-936752-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अतिथि अध्यापकों ने नियमितीकरण की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अतिथि अध्यापकों ने नियमितीकरण की मांग उठाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। अतिथि अध्यापकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर विधायक जस्सी पेटवाड़ को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश को लागू करते हुए नियमित करने की मांग की। अतिथि अध्यापकों ने कहा कि वे करीब 21 वर्षों से सरकारी स्कूलों में पूरी जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दे रहे हैं लेकिन अभी तक उनके भविष्य को लेकर स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान विधायक ने मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार को अतिथि अध्यापकों के साथ न्याय करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा।
अतिथि अध्यापकों के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. अजय लोहान और ब्लॉक प्रधान अनूप सिंह ने बताया कि प्रदेश के करीब 12 हजार अतिथि अध्यापक अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश के सभी मंत्रियों और 90 विधायकों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 में पहली कलम से नियमित करने का वादा किया था। अब सरकार से इस वादे को पूरा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अतिथि अध्यापकों के सभी संगठन एक मंच पर आ गए हैं और नियमितीकरण की मांग को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने सरकार से हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाकर अतिथि अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग की इस मौके पर कृष्ण कुमार, विजेंद्र, रविंद्र कुमार, नरेंद्र लोहान, राजकुमार सेठी, देवेंद्र मलिक, विजेंद्र लोहान आदि मौजूद रहे।