फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Standoff between administration and sanitation workers over garbage collection

Hisar News: कूड़ा उठाने पर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों में तनातनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Standoff between administration and sanitation workers over garbage collection
नारनौंद। नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सोमवार को नारनौंद के नागरिक अस्पताल के पास कूड़ा उठाने को लेकर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों में तनातनी हो गई। पुलिस सुरक्षा में प्रशासन ने कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू की तो हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने 25 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने में पहुंचाया। इसके बाद भारी पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में कूड़ा उठाया गया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। सरकार के साथ वार्ता होने के बावजूद मांगों का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने नियमितीकरण को कर्मचारियों की प्रमुख मांग बताते हुए कहा कि हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था से कूड़ा उठवाना आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास है।
विज्ञापन

योगेंद्र माजरा, देवेंद्र लोहान, जसवीर श्योकंद, मंशा राम और नरेश कुमार आदि कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं और वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि मांगों पर सकारात्मक फैसला लेने के बजाय पुलिस कार्रवाई करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं और बातचीत से समाधान चाहते हैं। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

कर्मचारियों ने थाने में भी की नारेबाजी :
प्रशासन और पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन विरोध जारी रहने पर कुछ कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सत्यवान बूरा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। नगरपालिका सचिव प्रदीप कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठाया गया। हिरासत में लिए कर्मचारियों ने थाने में भी नारेबाजी की। बाद में कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed