Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vehicle loaded with 266 kg of illegal fireworks intercepted in hansi

हांसी: 266 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी से भरी गाड़ी पकड़ी, तीन आरोपी काबू

Fri, 06 Nov 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Vehicle loaded with 266 kg of illegal fireworks intercepted in hansi
सीआईए-1 की टीम ने 266.600 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी से भरी एक गाड़ी पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी सवार चरखी दादरी निवासी अमन, कुलदीप और राकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी कपिल ने बताया कि वीरवार शाम को वह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक गाड़ी में विस्फोटक पदार्थ (पटाखे और बम) ले जाया जा रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना शहर हांसी क्षेत्र में गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवाया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान गाड़ी में 266.600 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ मिला। पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों व्यक्तियों से इसके परिवहन और रखने से संबंधित वैध लाइसेंस व दस्तावेज मांगे। आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed