झज्जर। गुरु गोरखनाथ जी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में जॉब मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2300 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया जो प्रदेश के 40 से अधिक शिक्षण संस्थानों से आए थे। इसमें 1200 विद्यार्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया।
कंपनियों ने दो हजार तकनीकी पदों के लिए भर्ती की और विद्यार्थियों को 16 से 28 हजार रुपये प्रति माह वेतन पैकेज प्रदान किए। संस्थान के प्राचार्य दीगपाल सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा को उद्योगों से जोड़ने और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
छात्र प्रवीण ने कहा कि हमें एक ही स्थान पर इतनी बड़ी कंपनियों से मिलने का अवसर मिला जिससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा और हमें अपने कौशल को परखने का मौका मिला। मौके पर परमल सिंह, विकास गोयल, शीशपाल, प्रदीप नांदल, राहुल नेहरा, संदीप मुद्गिल, मोहित कादयान, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी उमेश सरोज आदि मौजूद रहे।