Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   DC hears grievances in Bahadurgarh and issues instructions for their resolution

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी ने बहादुरगढ़ में समस्याएं सुन समाधान के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
DC hears grievances in Bahadurgarh and issues instructions for their resolution
बहादुरगढ़। लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान देव नगर के लोगों ने सीवर समस्या उठाई, जिस पर डीसी ने तुरंत कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। जिन मामलों में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनका आपसी समन्वय से समाधान किया जाए। शिकायतों को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय भेजने के बजाय उनके निपटारे पर ध्यान दें, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच, तहसीलदार सुदेश मेहरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, संयोजक संजीव सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-58: बहादुरगढ़ के लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनतीं डीसी वर्षा खांगवाल। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed