{"_id":"6af2a69961379c90400888a5","slug":"deadly-firing-on-youths-in-mandauthi-bahadurgarh-due-to-an-old-enmity-case-registered-against-seven-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर जानलेवा फायरिंग, सात नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: मांडौठी में पुरानी रंजिश के चलते युवकों पर जानलेवा फायरिंग, सात नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज
Tue, 10 Nov 2026 10:37 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:37 AM IST
सार
जोगेंद्र को दाईं तरफ छाती में गोली लगी है। इसके अलावा दाहिनी कोहनी के ऊपर चोट आई है और नाक की हड्डी पर भी चोट दर्ज की गई है। वहीं हरदीप को भी दो जगह गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मांडौठी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर हुई जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस वारदात में गोली लगने से घायल हुए हरदीप और उसके दोस्त जोगेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का बहादुरगढ़ के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है, हालांकि चिकित्सकों ने उन्हें बयान देने के लिए फिलहाल अनफिट बताया है।
विज्ञापन
घटना का विवरण
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नौ नवंबर की रात करीब सवा आठ बजे हरदीप के पिता बल्लू का बड़ा बेटा हरिओम फार्म हाउस से घर लौट रहा था। रास्ते में वैन्यू कार सवार मुकेश उर्फ गुंगा, उसका बेटा साहिल, भोन्दू और रोहित ने उसे रोक लिया। शिकायत में आरोप है कि सभी के हाथों में हथियार थे और उन्होंने हरिओम को जान से मारने की धमकी दी। हरिओम ने फोन कर अपने भाई प्रदीप को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे हथियारों से लैस होकर आरोपी जोगेंद्र के घर के बाहर पहुंच गए, जहां हरदीप अपने दोस्त जोगेंद्र के साथ बैठा था।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, जैसे ही हरदीप और जोगेंद्र घर से बाहर निकले, आरोपियों ने हरदीप को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में दोनों को गोलियां लगीं। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों का पीछा करते हुए गली में भी जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
घायलों की स्थिति और बरामदगी
चिकित्सकीय रिपोर्ट के अनुसार, जोगेंद्र को दाईं तरफ छाती में गोली लगी है। इसके अलावा दाहिनी कोहनी के ऊपर चोट आई है और नाक की हड्डी पर भी चोट दर्ज की गई है। वहीं हरदीप को भी दो जगह गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
एसएचओ जयभगवान ने बताया कि पुलिस ने एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से तीन जगह खून से सनी मिट्टी के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा, घटनास्थल से 14 खाली खोल, तीन सिक्के और तीन जिंदा कारतूस बरामद कर कब्जे में लिए गए हैं।
दर्ज मामला और जांच
प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकेश उर्फ गुंगा, साहिल, भतेरी, कृष्ण, भोन्दू, रोहित उर्फ काला और सोनू सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।