सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   LPG shortage increases, PNG and CNG supplies normal

Jhajjar-Bahadurgarh News: रसोई गैस की किल्लत बढ़ी, पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई सामान्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
LPG shortage increases, PNG and CNG supplies normal
-फोटो 59 : ईशवंती
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत महसूस की जा रही है। गैस एजेंसियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और सप्लाई प्रभावित होने के कारण यह स्थिति बनी है। राहत की बात यह है कि शहर में पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है।
Trending Videos

जिन घरों में पाइपलाइन गैस कनेक्शन है, उन्हें इस समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा। गैस एजेंसी संचालक अमित कुमार का कहना है कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है। इसके चलते गैस कंपनियों ने सप्लाई की गति धीमी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि फिलहाल सप्लाई सीमित मात्रा में आ रही है जिसके चलते बुकिंग की अवधि बढ़ानी पड़ी है। जैसे-जैसे सप्लाई सामान्य होगी, स्थिति भी सुधरने की उम्मीद है।
बॉक्स
पहले ही रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जिससे घरेलू खर्च बढ़ गया है। अब अगर समय पर सिलिंडर भी नहीं मिल रहा तो रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। कई घरों में लोगों को गैस खत्म होने से पहले ही बचत करके इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

-ईशवंती, लाइनपार
बहादुरगढ़ की कई कॉलोनियों और गांवों में उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा जिससे रसोई का बजट और कामकाज दोनों प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है।

-अनीता, लालचंद कॉलोनी

-फोटो 59 : ईशवंती

-फोटो 59 : ईशवंती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article