हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: प्रशासन और कर्मचारियों के बीच टकराव जारी, शहरवासियों को हो रही परेशानी
हरियाणा के अलग-अलग जिलों नें में सफाई व्यवस्था को लेकर उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े के ढेर उठाने पहुंची। जिसके बाद नगर निगम की टीम का सफाई कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगढ़ में नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। रविवार रात को उस समय स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब नगर परिषद प्रशासन ने शहर से कूड़ा उठाने के लिए रातों-रात एक अभियान शुरू करवाया। इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही हड़ताली सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने प्रशासन के इस कदम का कड़ा विरोध किया।
कर्मचारियों का विरोध और गिरफ्तारी
हड़ताली कर्मचारियों का तर्क था कि यदि प्रशासन उनकी हड़ताल के दौरान कूड़ा उठवा देता है, तो उनकी हड़ताल का प्रभाव कम हो जाएगा। अपनी मांगों पर अड़े कर्मचारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए मौके पर ही गिरफ्तारी दी। उनका मानना था कि यह उनकी हड़ताल को कमजोर करने का प्रयास है।
प्रशासन की कोशिशें विफल, कर्मचारियों का पुनः विरोध
अगली सुबह, हड़ताली कर्मचारियों ने प्रशासन द्वारा साफ किए गए स्थानों पर फिर से कूड़ा फैलाना शुरू कर दिया। इससे प्रशासन की शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने की कोशिशें विफल होती नजर आईं। कर्मचारियों के इस कदम से प्रशासन और कर्मचारियों के बीच जारी गतिरोध और गहरा गया है।
आम शहरवासियों पर पड़ रहा बुरा असर
इस टकराव का सबसे बड़ा खामियाजा आम शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बदबू और गंदगी का माहौल बना हुआ है। निवासी इस स्थिति से काफी परेशान हैं और जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।
यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन आमने-सामने, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
यमुनानगर में सफाई व्यवस्था को लेकर रविवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े के ढेर उठाने पहुंची नगर निगम की टीम का सफाई कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू किए जाने से सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इसका विरोध किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम रविवार सुबह एसपी निवास के नजदीक समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर जमा कूड़े और गंदगी के ढेर उठाने पहुंची थी। जैसे ही सफाई कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मौके पर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की निगरानी में नगर निगम की टीम ने अलग-अलग प्वाइंटों से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया। विरोध कर रहे सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कुछ सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीमों ने सफाई अभियान जारी रखा।
शहर में कई दिनों से विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की ओर से सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए कूड़ा उठाने की कार्रवाई की गई। वहीं, सफाई कर्मचारियों के विरोध के बाद मामला और गरमा गया है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखा। देर तक नगर निगम की टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाती रहीं।