{"_id":"6a91d587f5537f55cf08c760","slug":"brahmin-samaj-meeting-on-august-30-jind-news-c-199-1-sroh1006-159282-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ब्राह्मण समाज की बैठक 30 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ब्राह्मण समाज की बैठक 30 अगस्त को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। हरियाणा के ब्राह्मण समाज की बैठक 30 अगस्त को ब्राह्मण धर्मशाला, सफीदों रोड पर होगी। बैठक की तैयारियों को लेकर भगवान परशुराम सेवा समिति के प्रधान राम भगत शास्त्री की अध्यक्षता में परशुराम धर्मशाला, न्यू कृष्णा कॉलोनी में बैठक हुई। राम भगत शास्त्री ने बताया कि बैठक में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित जिले सिंह पिचौलिया मुख्य अतिथि होंगे।
उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी बैठक में पहुंचेंगे। बैठक में हरियाणा में ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन, जाति आधारित आरक्षण तथा यूजीसी से संबंधित कानून को समाप्त करने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा नवंबर माह में हरियाणा में प्रस्तावित ब्राह्मण महासम्मेलन की तैयारियों पर भी विचार होगा। बैठक में ब्राह्मण समाज को सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। हिंदू मंदिरों से जुड़े विषयों और हिंदू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग पर भी विचार-विमर्श होगा।
आयोजकों ने समाज के लोगों से बैठक में अधिक-से-अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में रामचंद्र शास्त्री पिंडारा, कोषाध्यक्ष साधु राम, रमेश सिवाहा, रौनक गिरी महंत, आनंद शर्मा, सुनील शर्मा, मदन गोपाल शास्त्री, राम भगत कौशिक पिंडारा और रघुवीर शर्मा मौजूद रहे।