{"_id":"6aeb801e2fe03467520b6107","slug":"dr-dharmdev-honored-with-sahitya-sarathi-and-rashtriya-dharmabhushan-awards-jind-news-c-199-1-sroh1006-163256-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डॉ. धर्मदेव को साहित्य सारथी व राष्ट्रीय धर्मभूषण सम्मान से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डॉ. धर्मदेव को साहित्य सारथी व राष्ट्रीय धर्मभूषण सम्मान से नवाजा
विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी24-डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी को सम्मानित करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्र
जींद। हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और सामाजिक सेवाओं के लिए दो सम्मान मिले हैं। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था की ओर से उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के तहत साहित्य सारथी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्डा ने प्रदान किया। राजस्थान की मानव सेवा समिति की ओर से डॉ. विद्यार्थी को राष्ट्रीय धर्मभूषण सम्मान दिया गया।
संस्था के प्रतिनिधि मोहित शर्मा और अनिल यादव ने बताया कि समिति राष्ट्रीय स्तर पर देश और धर्म के लिए कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करती है। इस वर्ष सात प्रबुद्धजनों को यह सम्मान दिया गया था। जयपुर में आयोजित समारोह में डॉ. विद्यार्थी शामिल नहीं हो सके थे, इसलिए संस्था के प्रतिनिधियों ने जींद स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था की ओर से राष्ट्रीय कवि रामकुमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह में 41 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसमें बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों के साहित्यकारों ने भाग लिया। संवाद