कैथल। लायंस क्लब कैथल डायमंड की ओर से सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्य किए गए। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए ब्लड कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। क्लब पदाधिकारियों और सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 40 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया। क्लब सदस्यों और अन्य लोगों ने रक्तदान कर सेवा कार्य में सहयोग दिया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ चार्टर अध्यक्ष अशोक सैनी, अध्यक्ष जसबीर पाबला, सचिव योगेश सिंगला, कोषाध्यक्ष जय भगवान गोयल, प्रोजेक्ट चेयरमैन सुरेश गोयल और प्रोजेक्ट चेयरमैन सुशील टक्कर मौजूद रहे। इनके अलावा सौरव गोयल, मनोज मदान, हर्ष सचदेवा, सतपाल सैनी, साहिल सैनी, राहुल सैनी, विपुल और अंकित सिंगला सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर का स्वागत करते हुए क्लब सदस्य। विज्ञप्ति

कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर का स्वागत करते हुए क्लब सदस्य। विज्ञप्ति