फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Development works inaugurated in Duserpur village.

Kaithal News: गांव दुसेरपुर में विकास कार्यों का किया शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Development works inaugurated in Duserpur village.
गांव दुसेरपुर में विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए जगतार माजरी व हिमांशु शर्मा। संवाद
गुहला चीका। पंचायत समिति के माध्यम से गांव दुसरेपुर में विकास कार्यों के लिए 16 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। पंचायत समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि जगतार माजरी और वाइस चेयरमैन हिमांशु शर्मा ने रविवार को गांव दुसेरपुर में पहुंचकर श्मशान घाट की चहारदीवारी, सुंदरीकरण, शेड निर्माण और मुख्य द्वार के निर्माण कार्य का शुभारंभ के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल के लिए पाइप लाइन के कार्य का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

गांव में पहुंचने पर युवा शक्ति मोर्चा व दुसेरपुर के ग्रामीणों ने जगतार माजरी व हिमांशु शर्मा का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि जगतार माजरी ने कहा कि ब्लॉक समिति का उद्देश्य खंड गुहला के प्रत्येक गांव में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि ग्रामीणों का जीवन ओर बेहतर बन सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के दिशा निर्देश व प्रेरणा से चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर खंड गुहला के प्रत्येक गांव में निरंतर विकास के कार्य करवा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की सोच है कि प्रदेश के हर एक गांव में शहरों जैसी सुविधाएं मिलें। इसको ध्यान में रखते हुए पंचायत समिति गुहला की ओर से बिना किसी भेदभाव के निरंतर विकास के कार्य करवाए जा रहे हैं। वाइस चेयरमैन हिमांशु शर्मा ने कहा कि खंड गुहला के गांवों का संपूर्ण विकास करवाना ही पंचायत समिति का उद्देश्य है। इस अवसर पर मंजीत सिंह, दीपक शर्मा, उजागर सिंह, ईश्वर सिंह, रघबीर, गोपाल शर्मा, सोनू मैहला, जयभगवान शर्मा और दर्शन सिंह भी मौजूद रहे।

गांव दुसेरपुर में विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए जगतार माजरी व हिमांशु शर्मा। संवाद

गांव दुसेरपुर में विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए जगतार माजरी व हिमांशु शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed