फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ten students enrolled on Sunday, a holiday.

Kaithal News: रविवार को अवकाश के दिन 10 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ten students enrolled on Sunday, a holiday.
दा​​खिला के लिए पहुंचे अभ्यार्थी। संवाद
कैथल। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी पहली मेधा सूची के बाद दाखिला प्रक्रिया जारी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कैथल दाखिला प्रक्रिया के लिए रविवार को भी खुला रखा गया। सामान्य अवकाश होने के बावजूद संस्थान में दस्तावेज सत्यापन, काउंसलिंग और प्रवेश की प्रक्रिया लगातार जारी रही। इस दौरान 10 अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लिया।
विज्ञापन

संस्थान परिसर में सुबह से ही अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की आवाजाही बनी रही। प्रवेश समिति ने अलग-अलग काउंटरों पर दस्तावेजों की जांच, मार्गदर्शन और अन्य औपचारिकताएं पूरी कराते हुए दाखिले की प्रक्रिया संपन्न कराई। संस्थान प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हेल्प डेस्क भी संचालित की जा रही है।
विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार पहली सीट अलॉटमेंट और मेधा सूची में चयनित अभ्यर्थी 21 जुलाई तक अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं। इसके बाद 22 जुलाई तक निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। तय समय के भीतर फीस जमा नहीं होने पर संबंधित सीट नियमानुसार निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने 17 जुलाई को पहली सीट अलॉटमेंट सूची जारी की थी जिसके बाद सरकारी और निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। राजकीय आईटीआई कैथल में इस वर्ष भी विभिन्न ट्रेडों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वायरमैन समेत कई ट्रेडों में विद्यार्थियों का विशेष रुझान बना हुआ है।

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने कहा कि चयनित अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें। समय रहते दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करवाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

दाखिला के लिए पहुंचे अभ्यार्थी। संवाद

दाखिला के लिए पहुंचे अभ्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed