Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   18-karat gold is affordable and durable; it sees the highest demand.

Karnal News: 18 कैरेट सोना सस्ता और मजबूत, मांग सबसे ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
18-karat gold is affordable and durable; it sees the highest demand.
बाजार में गहनों की खरीदारी करता ग्राहक। संवाद
करनाल। सोने के गहने खरीदते समय कैरेट का ध्यान रखना जरूरी है। 24, 22 और 18 कैरेट सोने में मुख्य अंतर उसकी शुद्धता और मजबूती का होता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। ओपीएस के संचालक तरुण बंसल ने बताया कि 24 कैरेट सोने में 99.9 प्रतिशत शुद्धता होती है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सिक्के और गोल्ड बार बनाने में होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 कैरेट सोने में 91.6 प्रतिशत शुद्धता होती है। इसमें तांबा, चांदी या अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह सख्त बनता है। इसलिए आभूषण बनाने के लिए इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं, 18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। इसमें 25 प्रतिशत अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं। यह 22 कैरेट के मुकाबले अधिक मजबूत होता है और डायमंड व डिजाइनर ज्वेलरी बनाने में इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

भारत में अभी 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का दाम करीब 1.31 लाख से 1.42 लाख प्रति 10 ग्राम की रेंज में चल रहा है। विशेषज्ञ वर्ष 2026 के अंत तक सोना 1.46 लाख से 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैरेट अनुसार कीमत
कैरेट
शुद्धता (प्रतिशत)
कीमत (रुपये)
24 कैरेट
99.9

1,42,960
22 कैरेट
91.6

1,31,060
18 कैरेट
75

1,07,220
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed