फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Baba Ramdev responded to Rahul Gandhi's comments on the movement and Vande Mataram

बाबा रामदेव का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-पीएम बनना चाहते हैं तो जनता के वोट से बनें, अराजकता से कुछ नहीं होगा

Sun, 23 Aug 2026 07:23 PM IST
मयूर शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: मयूर शर्मा Updated Sun, 23 Aug 2026 07:23 PM IST
सार

बाबा रामदेव ने कहा कि अगर वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो जनता के वोट से बनें। अराजकता से कुछ नहीं होगा, लोकतंत्र में अपनी बात रखने और आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन देश की व्यवस्था संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुसार चलनी चाहिए।

विज्ञापन
Baba Ramdev responded to Rahul Gandhi's comments on the movement and Vande Mataram
योग गुरु बाबा रामदेव - फोटो : संवाद

विस्तार

बाबा रामदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आंदोलन और वंदे मातरम पर टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग सड़क से संसद तक हंगामा और अराजकता करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं। अगर वे प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं तो जनता के वोट से बनें। अराजकता से कुछ नहीं होगा, लोकतंत्र में अपनी बात रखने और आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन देश की व्यवस्था संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुसार चलनी चाहिए।
विज्ञापन


वो रविवार को करनाल के गांव नलवी खुर्द में वेद विद्या गुरुकुलम के नवनिर्मित छात्रावास के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने राहुल गांधी के छात्र संपर्क और आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि पांच, सात या दस साल के बच्चों को थाने, डीएम या एसएसपी कार्यालय घेरने के लिए कहना उचित नहीं है। आंदोलन करना है तो 18 साल से अधिक उम्र के लोग लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करें। बच्चों को इस तरह के राजनीतिक आंदोलनों से दूर रखना चाहिए।
विज्ञापन


सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कुल लोगों को संस्कृति और संस्कृत का बोध नहीं है। वंदे मातरम के संदर्भ में कहा कि दुर्गा के ही सब रूप है, हमारे लिए भारत मां में ही यह हर रूप है। जिन्हें संस्कृति और संस्कृत का बोध नहीं वे वंदे मातरम पर भी प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं। ऐसे अविवेकी और मूर्ख लोगों को पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed