फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Garbage not cleared from streets despite the uproar.

Karnal News: बवाल के बाद भी सड़कों से नहीं उठा कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Garbage not cleared from streets despite the uproar.
नेहरू पैलेस में पड़ा जला हुआ कूड़ा। संवाद
करनाल। शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल हो गई है। एक दिन पहले हुए बवाल के बाद भी कूड़ा नहीं उठा। लंबित मांगों को लेकर करीब 25 दिन से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर की सड़कों और गलियों से नियमित कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर से परेशान लोग उसमें आग लगाने लगे हैं।
विज्ञापन

रविवार को नेहरू पैलेस मार्केट और जवाहर मार्केट में कूड़े के ढेरों में आग लगाई गई। इनसे पूरा दिन धुआं उठता रहा। दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को बढ़ाते हुए दो सितंबर तक कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो ये हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी हुआ था टकराव
दो दिन पहले कैथल रोड पुल के नीचे रामनगर की ओर जमा कूड़ा उठाने पहुंची निगम की टीम का सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया था। निगम अधिकारी जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर कूड़ा उठाने पहुंचे थे। मौके पर मौजूद हड़ताली कर्मचारियों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और कर्मचारियों को हटाने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई थी। इस दौरान कई कर्मचारियों को चोटें आई थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 60 प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी है। कई इलाकों में कूड़ा उठान प्रभावित होने के कारण मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में भी लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कूड़ा जलने से आसपास धुआं फैल रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री के जलने से वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द कूड़ा नहीं उठाया गया तो स्थिति और खराब हो सकती है।


समाधान नहीं निकला तो बढ़ सकती है परेशानी : प्रधान
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजकुमार का कहना है कि वे अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। अब संघ ने दो सितंबर तक हड़ताल बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। दूसरी ओर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा का कहना है कि वे शहर की सफाई बरकरार रखने का प्रयास कर रहे हैं। वैक्लिपक व्यवस्था से कूड़ा उठवाया जा रहा है। शहरवासियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

नेहरू पैलेस में पड़ा जला हुआ कूड़ा। संवाद

नेहरू पैलेस में पड़ा जला हुआ कूड़ा। संवाद

नेहरू पैलेस में पड़ा जला हुआ कूड़ा। संवाद

नेहरू पैलेस में पड़ा जला हुआ कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed