सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Old books from class 1st to 8th will be deposited, supply of new books will start.

Karnal News: पहली से आठवीं तक की पुरानी किताबें होंगी जमा, नई पुस्तकों की आपूर्ति शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 22 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Old books from class 1st to 8th will be deposited, supply of new books will start.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। जिले में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की पुरानी किताबें परीक्षाएं समाप्त होने के बाद जमा की जाएंगी। 25 मार्च तक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नए सत्र 2026-27 के लिए नई किताबों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है।

शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों से पुरानी पाठ्यपुस्तकें परीक्षाएं खत्म होने के बाद ही एकत्र की जाएंगी, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। जिले में 25 मार्च तक परीक्षाएं चल रही हैं, जिसके बाद स्कूल स्तर पर किताबें जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुरानी किताबें केवल बैकअप के रूप में रखी जाएंगी और इन्हें सामान्य वितरण के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अभी परीक्षाएं जारी हैं, जो 25 मार्च तक चलेंगी। इसके चलते विद्यार्थियों से किताबें फिलहाल नहीं ली जा रहीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद ही स्कूल स्तर पर पुरानी किताबें व्यवस्थित तरीके से जमा करवाई जाएंगी, ताकि किसी भी छात्र की तैयारी प्रभावित न हो।









पुरानी किताबें केवल जरूरत पड़ने पर ही उपयोग में लाई जाएंगी। यदि नए सत्र में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ जाती है, किताबों की उपलब्धता में कमी आती है या किसी स्कूल में सप्लाई में देरी होती है तो ये किताबें तुरंत छात्रों को दी जा सकेंगी। - नीलम कुंडू, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed