सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The effect of the action is only for two days, then encroachment happens again.

Karnal News: कार्रवाई का असर बस दो दिन, फिर हो जाता है अतिक्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 23 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The effect of the action is only for two days, then encroachment happens again.
सेक्टर 13 में फुटपाथ पर रखे गमले संवाद
विज्ञापन
करनाल। नगर निगम की ओर से शहर में फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बार-बार अभियान चलाए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस है। कब्जे हटाए जाने के दूसरे दिन ही रेहड़ी-फड़ और दुकानों का कब्जा हो जाता है।
Trending Videos

नगर निगम की टीम ने चार दिन पहले वीरवार को नो वेंडिंग जोन और जोन नंबर-3 के शिव कॉलोनी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया था। खोखे, रेहड़ियों और दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया था। नो वेंडिंग जोन में महाराजा अग्रसेन चौक से श्रीमद्भगवद् गीता द्वार और आईटीआई चौक से सेक्टर-9 तक सड़क पर खड़ी रेहड़ियों को हटाया गया था। जोन नंबर 3 की शिव कॉलोनी स्थित रजवाहा रोड़ से भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। निगम टीम ने दोबारा सामान बाहर रखने पर चालान करने की चेतावनी दी थी। रविवार को इन जगहों पर फिर अतिक्रमण हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नो वेंडिंग जोन में भी कब्जे
अग्रसेन चौक से गीता द्वार और आईटीआई चौक से सेक्टर-9 तक के हिस्से को नो वेंडिंग जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में फुटपाथ पर अवैध वेंडिंग जोन बनाया हुआ है। रेहड़ी-फड़ वालों के कब्जे से पैदल चलने वालों के लिए स्थान नहीं बचा है। निर्मल कुटिया से मुगल कैनाल तक और सचिवालय से बिजली निगम कार्यालय तक के फुटपाथ भी अतिक्रमण की चपेट में हैं। कहीं दुकानदारों ने सामान बाहर तक फैला रखा है तो कहीं अस्थायी ढांचे बनाकर फुटपाथ को ही दुकान में तब्दील कर दिया गया है।
यही हाल जिला नागरिक अस्पताल से लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सामने के हैं। यहां सड़क के साथ बने नाले के ऊपर भी छोटे दुकानदारों ने कब्जे कर लिए हैं।


जल्द ही दोबारा सख्त अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही नो वेंडिंग जोन में किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -अशोक कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed