Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The festival of lights (Deepotsav) will span six days; the five-day celebration (Panch Mahotsav) begins today.

Karnal News: छह दिन चलेगा दीपोत्सव, आज से शुरू होगा पंच महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The festival of lights (Deepotsav) will span six days; the five-day celebration (Panch Mahotsav) begins today.
धनतेरस के उपलक्ष्य में दुकानों पर बिकने के लिए रखी बजली की लाइटें। संवाद
भगवान दास
विज्ञापन

करनाल। दिवाली इस बार विशेष तिथियों के संयोग के साथ मनाई जाएगी। धनतेरस से भाई दूज तक चलने वाला पंच महोत्सव 6 से 11 नवंबर तक चलेगा। छह दिनों तक चलने वाले इस दीपोत्सव में धनतेरस, छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी, महालक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पर्व मनाए जाएंगे।
श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार पंच महोत्सव की शुरुआत 6 नवंबर शुक्रवार को धनतेरस से होगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं 11 नवंबर बुधवार को भाई दूज के साथ पंच महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन



धनतेरस से भाई दूज तक शुभ मुहूर्त
धनतेरस (6 नवंबर): शाम 6:02 से 7:57 बजे तक।
छोटी दिवाली (7 नवंबर): परंपरागत पूजन और दीपदान।
नरक चतुर्दशी व दिवाली (8 नवंबर): अभ्यंग स्नान सुबह 5:41 से 6:38 बजे तक। लक्ष्मी पूजन शाम 5:54 से 7:50 बजे तक।
गोवर्धन पूजा (10 नवंबर): सुबह 6:40 से 8:50 बजे तक।
भाई दूज (11 नवंबर): दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक तिलक का समय अति शुभ रहेगा।

पंच महोत्सव का धार्मिक महत्व
- धनतेरस: आरोग्य, धन और समृद्धि की कामना।
- नरक चतुर्दशी: बुराई पर अच्छाई की विजय और अभ्यंग स्नान का महत्व।
- दीपावली: माता लक्ष्मी के आगमन और सुख-समृद्धि का पर्व।
- गोवर्धन पूजा: प्रकृति, गोमाता और अन्न के प्रति कृतज्ञता।
- भाई दूज: भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का प्रतीक।
विशेष बात : वर्ष 2026 में अमावस्या 8 नवंबर को सुबह करीब 11:27 बजे शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। इसी कारण गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को निर्धारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed