फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   32-year-old man dies of electrocution; family plunged into grief.

Kurukshetra News: करंट लगने से 32 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
32-year-old man dies of electrocution; family plunged into grief.
लाडवा। वार्ड नंबर 10 निवासी 32 वर्षीय मनीष कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मनीष कुमार दोपहर एक बजे अपने घर पर कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह नंगे पांव था, इसी दौरान उसे करंट लग गया पहले मनीष कुमार को निजी अस्पताल में ले जाया गया वहां से उसे मना कर दिया फिर उसे लाडवा के सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मनीष कुमार की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो वर्षीय बेटा है। वह मजदूरी व दिहाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। मनीष की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद वार्ड में भी शोक का माहौल है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि वार्ड 10 एक युवक की करंट लगने से मौत की सूचना मिली है। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed