फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused in cyber fraud case arrested; Rs 6.70 lakh recovered for the victim

Kurukshetra News: साइबर ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, पीड़ित को दिलाए 6.70 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accused in cyber fraud case arrested; Rs 6.70 lakh recovered for the victim
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने खाताधारक आरोपी अमनदीप सिंह निवासी सुतराना, जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़ित की ठगी गई पूरी राशि 6 लाख 70 हजार रुपये वापस दिलवाई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, 11 अगस्त को टबरा निवासी राहुल ने शिकायत दी थी कि 10 अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर एक्सिस बैंक के नाम से एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके एक्सिस बैंक खाते से 6 लाख 70 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने इस संबंध में 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि साइबर क्राइम थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी की पूरी राशि होल्ड करवाई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह राशि पीड़ित को वापस दिलाई गई। इसके बाद 22 अक्तूबर 2026 को पुलिस टीम ने साइबर ठगी के लिए खाते उपलब्ध करवाने के आरोपी अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed