{"_id":"6aecec746da9da5472019cde","slug":"agreement-reached-on-eight-demands-after-four-months-of-struggle-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163743-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चार महीने के संघर्ष के बाद आठ मांगों पर बनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चार महीने के संघर्ष के बाद आठ मांगों पर बनी बात
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों के समर्थन में चार महीने से चल रहे संघर्ष के बाद साझा मोर्चा को कामयाबी मिली है। चंडीगढ़ में उच्चाधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल आठ मांगों से संबंधित पत्र जारी करवाकर लौटा।
इस उपलब्धि पर पिहोवा सब डिपो के कर्मचारियों ने साझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य बलदेव सिंह मामू माजरा और निशान सिंह का सम्मान समारोह आयोजित कर स्वागत किया। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सब डिपो प्रधान विनोद दीक्षित ने दोनों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पिछले चार महीने से मांगों के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे थे।
प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की समस्याएं मजबूती से उठाईं, जिसके परिणामस्वरूप आठ मांगों के पत्र जारी हुए।
उन्होंने अन्य मांगें भी जल्द पूरी होने की उम्मीद जताई। बलदेव सिंह मामू माजरा और निशान सिंह ने कर्मचारियों के सहयोग का आभार जताते हुए कहा कि साझा मोर्चा कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेगा। कर्मचारियों ने इसे एकता और सामूहिक संघर्ष की जीत बताया।