{"_id":"6a9343d126565b348002c9c8","slug":"farmers-should-reach-the-mahapanchayat-on-september-3-krishna-kurukshetra-news-c-45-1-kur1011-160275-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सितंबर को महापंचायत में पहुंचें किसान : कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सितंबर को महापंचायत में पहुंचें किसान : कृष्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबैन। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की ओर से शनिवार को किसान विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाकियू के जिला प्रधान कृष्ण कलाल माजरा ने मुख्य रूप से शिरकत की, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार मंगोली जाटान ने की।
जिला प्रधान कृष्ण कलाल माजरा ने कहा कि तीन सितंबर को रादौर की कंबोज धर्मशाला में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिले व प्रदेश के किसानों से महापंचायत में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि महापंचायत में किसानों की प्रमुख मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिनमें गन्ने के भाव में बढ़ोतरी तथा धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करवाना प्रमुख मांगें रहेंगी। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर किसानों की ओर से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को मांग पत्र भी सौंपा जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान रमेश कुमार मंगोली जाटान, हरपाल मंगोली, शीशपाल मंगोली, आर्यन मंगोली, जसबीर बुहावी, अनिल हमीदपुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखविंदर भूखड़ी, जय कुमार हमीदपुर, हरजीत सिंह जालखेड़ी, महिंदर सिंह, शिव कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।