{"_id":"6a65072a4108d5715d0d5eb6","slug":"gudhal-captures-the-warmth-of-relationships-and-the-poignant-loneliness-of-the-elderly-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गुड़हल' में दिखी रिश्तों की गर्माहट और बुजुर्गों के अकेलेपन की टीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गुड़हल' में दिखी रिश्तों की गर्माहट और बुजुर्गों के अकेलेपन की टीस
Sun, 26 Jul 2026 12:27 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
युवराज पाराशर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी के युवराज पाराशर मायानगरी मुंबई में अभिनेता के बाद लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में सक्रिय हैं। उनकी नवीनतम फीचर फिल्म 'गुड़हल' अब हंगामा, एयरटेल एक्सस्ट्रीम, टाटा प्ले बिंज और वॉचो जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन
मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने के बाद फैशन, द पास्ट, मोक्ष टू माया और लाइट्स कैमरा मर्डर जैसी फिल्मों में काम किया है। युवराज की फिल्म लौंडा नाच का प्रदर्शन प्रतिष्ठित मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। युवराज ने 'गुड़हल' को स्वयं लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है। फिल्म वृद्धाश्रमों की अनदेखी दुनिया और अपने ही परिवार द्वारा उपेक्षित बुजुर्गों के दर्द को बेहद संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करती है।
विज्ञापन
फिल्म में मोना अंबेगांवकर, पूजा सिंह, शहबाज़ खान, सुनीता राजवार, जसवीर कौर और सुधा चंद्रन जैसे सशक्त कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।