फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Slow procurement, heaps of paddy in markets; no relief for farmers

Kurukshetra News: उठान धीमा, मंड़ियों में धान के अंबार, किसानों को राहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Slow procurement, heaps of paddy in markets; no relief for farmers
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में लगे धान की बोरियों के अंबार व खाद से लदे ट्रक। संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धान का सीजन निपटने की ओर पहुंचने लगा है लेकिन आज तक भी उठान तेज नहीं हो पाया। अनाजमंडियां अभी भी उठान धीमा होने के कारण धान की बोरियों से अटी हुई है, जिससे किसानों को राहत नहीं मिल पाई है। थानेसर अनाजमंडी के भी यही हालात है, जहां शनिवार को भी करीब सात लाख बोरियां उठान का इंतजार करती रहीं।
धान का उठान धीमा होने के पीछे वाहनों की कमी भी मुख्य तौर पर मानी जा रही है। तीन दिनों से धान उठान में करीब 100 ट्रक ही लगाए हुए हैं जबकि इससे ज्यादा ट्रकों को खाद की सप्लाई में लगाया गया है। ट्रेन के जरिए पहुंच रहे खाद का रैक उठाने के लिए 100 से अधिक ट्रकों को लगाया गया है। इसका सीधा असर उठान पर रहा है। हालांकि अधिकारी शुरू से ही उठान तेज हो जाने के दावे करते रहे हैं लेकिन थानेसर अनाजमंडी में आज भी किसानों को राहत नहीं मिल पाई है। फड़ ही नहीं अनाजमंडी की सड़कें भी धान की बोरियों से अटी है। उधर, थानेसर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि बीच में खाद सप्लाई को लेकर भी ट्रकों को लगाया जाता है, जिसका कुछ असर जरूर पड़ता है लेकिन उठान लगातार तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन


-----
जिलेभर में अब तक 7.44 लाख एमटी धान की खरीद
जिलेभर की अनाजमंडियों में अब तक सात लाख 44 हजार 824 एमटी धान की खरीद की जा चुकी है। शनिवार को 30335 एमटी धान खरीदा गया है। अभी तक 83 फीसदी छह लाख 15 हजार 38 एमटी धान का उठान हुआ है। शनिवार को 33 हजार 791 एमटी उठान हुआ। थानेसर अनाजमंडी में अभी तक एक लाख 44 हजार 394 एमटी धान खरीदा जा चुका है, जिसमें से एक लाख 17 हजार 861 एमटी धान का उठान कर लिए जाने का दावा किया जा रहा है। शनिवार को महज छह फीसदी 6495 एमटी धान का उठान किया जा सका।

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में लगे धान की बोरियों के अंबार व खाद से लदे ट्रक। संवाद 

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में लगे धान की बोरियों के अंबार व खाद से लदे ट्रक। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed