{"_id":"6aeb7a59180ce54d5608f28c","slug":"ahead-of-diwali-the-food-department-collected-20-samples-from-sweet-shops-and-restaurants-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147436-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग ने मिठाई की दुकानों और रेस्तरां से लिए 20 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग ने मिठाई की दुकानों और रेस्तरां से लिए 20 सैंपल
विज्ञापन
फोटो 10 मिठाई की दुकानों पर सैंपल लेती टीम। स्रोत: विभाग
नारनौल। दीपावली पर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को तहसीलदार लच्छीराम के नेतृत्व में टीम ने शहर की मिठाई की दुकानों और रेस्तरां का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 20 सैंपल जांच के लिए लिए गए।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा और बीडीपीओ श्याम लाल भी शामिल रहे। अधिकारियों ने पंजाबी, सूरज, सोनू, बीकानेरवाला, सांवरिया रेस्टोरेंट और जोधपुर वाला स्वीट्स एंड रेस्तरां सहित कई प्रतिष्ठानों पर मिठाइयों की गुणवत्ता जांची।
वहीं, हलवाई बाजार में सस्ती खोया मिठाई की बिक्री भी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बाजार में जहां अच्छी दुकानों पर मिठाई 500 रुपये किलो बिक रही है, वहीं कुछ दुकानों पर यही मिठाई 250 से 300 रुपये किलो मिल रही है। ऐसे में सस्ते के लालच में खरीदी गई मिठाई सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
विज्ञापन
तहसीलदार ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।