{"_id":"6aef645b057efd68a805a7f6","slug":"before-the-glow-of-the-earthen-lamps-a-spark-of-enthusiasm-appeared-in-the-markets-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147532-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दीयों की लौ से पहले बाजारों में दिखी उत्साह की लौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दीयों की लौ से पहले बाजारों में दिखी उत्साह की लौ
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- सब्जी मंडी रोड पर लगा जाम--संवाद
नारनौल। दीपावली के त्योहार को लेकर शनिवार को शहर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई, जो दिन चढ़ने के साथ भीड़ में बदल गई। देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बनी रही। लोगों ने घर सजाने से लेकर पूजा-पाठ और मिठाइयों तक की जमकर खरीदारी की। भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे।
महावीर चौक, पुल बाजार, आजाद चौक, मानक चौक, मिठाई बाजार और सब्जी मंडी क्षेत्र में सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां पूजा सामग्री, सजावट के सामान, रंग-बिरंगी लड़ियां, मिट्टी के दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहक उमड़े। अस्थायी दुकानों और रेहड़ी-फड़ी वालों के यहां भी खूब खरीदारी हुई।
महिलाओं में घर सजाने के लिए सजावटी सामान, रंगोली और झालरें खरीदने का खास उत्साह दिखा। बच्चों ने आतिशबाजी और रंगीन झालरों में रुचि दिखाई। मिठाई की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। गुलाब जामुन, लड्डू, काजू कतली, पेड़ा और बर्फी के साथ ड्राईफ्रूट की भी अच्छी मांग रही।
विज्ञापन
छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक रोशनी और रंगीन झालरों से सजाया था। सजे बाजारों और ग्राहकों की भीड़ से पूरा शहर उत्सव के रंग में रंग गया। व्यापारियों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस बार दीपावली पर बिक्री ज्यादा है।
......
दीपावली को देखते हुए पूजन सामग्री और लक्ष्मी-गणेश के पोस्टर की अच्छी बिक्री रही। सुबह से ही दुकान पर सामान खरीदने के लिए भारी भीड़ रही। बाजार में काम अच्छा रहा।-सुनील बंसल, पूजन सामान विक्रेता, मानक चौक
...........
दीपावली पर घर सजाने के लिए लोगों ने रंग-बिरंगी लाइटों और रोशनी के अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्रॉनिक सामान की भी अच्छी मांग रही। तीन दिन से बाजार में अच्छा काम है।-राकेश अग्रवाल, व्यापारी, आजाद चौक