सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Four accused of sabotage sent to jail in case of protest against Agneepath in Mahendragarh

महेंद्रगढ़: अग्निपथ के विरोध में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ के चार आरोपी भेजे गए जेल, 18 की हो चुकी पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार

18 जून को प्रदर्शन के दौरान रेलवे में आगजनी और तोड़फोड़ का मामला है। अभी तक 18 आरोपियों की पहचान हो चुकी है। चार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। इन सभी आरोपियों की पहचान आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य वीडियो के माध्यम से की थी। 

Four accused of sabotage sent to jail in case of protest against Agneepath in Mahendragarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। आगजनी व तोड़फोड़ के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अग्निपथ योजना के विरोध में 18 जून को प्रदर्शन के दौरान रेलवे में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में जीआरपी ने चार आरोपियों को नारनौल सीजेएम कीर्ति जैन की अदालत में पेश किया। न्यायालय ने सभी आरोपियों को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। इन सभी आरोपियों की पहचान आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य वीडियो के माध्यम से की थी। 

Trending Videos


युवा 18 जून को अग्निपथ योजना के विरोध में शहर राव तुलाराम चौक पर एकत्रित होकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचे थे। इस दारौन करीब 400 युवाओं ने करीब एक दर्जन दुकानों व शोरूमों साथ-साथ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ व आगजनी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में 9 घंटे यातायात सहित अन्य सेवाएं भी ठप थी। युवाओं ने रेलवे स्टेशन पर एक गाड़ी व जनरेट सेट को आग लगा दिया था। वहीं तकनीकी शाखा में रखे हुए डीजल के ड्रम व अन्य उपकरणों को उठाकर ट्रैक पर फेंक दिया था जिससे रेल यातायात तीन घंटे बाधित रहा था। 

मामले में आरपीएफ ने 18 युवाओं की पहचान की है। इससे पूर्व 14 युवाओं को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 

18 जून को प्रदर्शन के दौरान रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में अभी तक 18 युवाओं की पहचान की जा चुकी है। चार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज व वीडियो के माध्यम से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। - रमेश कुमार, आरपीएफ चौकी प्रभारी महेंद्रगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed