सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr Kriti Yadav Granddaughter of Narnaul Receives Asia Energy Award in Hong Kong

Mahendragarh-Narnaul News: हांगकांग में नारनौल की नातिन डॉ. कृति यादव को मिला एशिया एनर्जी अवॉर्ड

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dr Kriti Yadav Granddaughter of Narnaul Receives Asia Energy Award in Hong Kong
फोटो 4डॉ. कृति यादव
विज्ञापन
नारनौल। अटेली खंड के गांव गणियार की नातिन डॉ. कृति यादव को वूमेन लीडर्स इन एनर्जी राइजिंग स्टार अवॉर्ड मिला है। डॉ. कृति को यह सम्मान हांगकांग में द बैटरी शो एशिया 2026 के दौरान दिया गया। यह पुरस्कार नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला है।
Trending Videos

डॉ. कृति यादव लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ हरियाणा की ग्लोबल सदस्य हैं। वें ग्राम गणियार निवासी रिटायर्ड डीएसपी विजयपाल सिंह यादव की नातिन हैं। वहीं डॉ. कृति रेवाड़ी जिले के बुढ़पुर गांव की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कृति यादव डीप-टेक कंपनी जेनफिनिटी एनर्जी की संस्थापक एवं सीईओ हैं। उनकी कंपनी भारतीय परिस्थितियों के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अत्याधुनिक बैटरी तकनीक विकसित कर रही है। ऐसे समय में जब भारत इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों के लिए आयात पर निर्भर है, उनकी कंपनी भारतीय तापमान और सड़कों के अनुरूप टिकाऊ और स्मार्ट बैटरियां विकसित करने पर काम कर रही है।
आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क स्थित जेनफिनिटी की एआई-डिजिटल ट्विन और बैटरी आधार तकनीक बैटरियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और उन्हें अधिक भरोसेमंद बनाने में मदद कर रही है जिससे उनकी उम्र चार गुना तक बढ़ सकती है।
डॉ. कृति यादव की इस उपलब्धि पर लोकसंस्कृति संरक्षण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा कुमारी आर्या एवं संस्था के ग्लोबल सदस्य रविंद्र कम्पाया के साथ चंद्रकांता कम्पाया, रघु, मोनिषा, कणव, वासुदेव यादव सहित संस्था के कई सदस्यों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed