Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Honey from Malda village wins gold at the Karate World Championship in Thailand

Mahendragarh-Narnaul News: गांव मालड़ा के हनी ने थाईलैंड में जीता कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड

Sat, 07 Nov 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Honey from Malda village wins gold at the Karate World Championship in Thailand
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा निवासी हनी ने थाईलैंड में आयोजित कराटे वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने खिलाड़ी का फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

हनी के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उनका बेटा 31 अक्टूबर को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड गया था। उसने प्रतियोगिता की तैयारी के लिए करीब एक महीने तक रोजाना चार से पांच घंटे अभ्यास किया। हनी पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत चुका है। इसके अलावा राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है।
विज्ञापन

कोच नीरज कुमार ने बताया कि हनी ने अंडर-14 आयु वर्ग के माइनस 40 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों का चयन जिला, राज्य, राष्ट्रीय और एशियन स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनी की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और उसे भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed