फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   School reform is now in the hands of parents.

Mahendragarh-Narnaul News: स्कूल सुधार की कमान अब अभिभावकों के हाथों में

Sun, 19 Jul 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
School reform is now in the hands of parents.
फोटो नंबर-15 मुख्यमंत्री से संवाद करते मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल प्रबंधन समिति के सदस्य 
नारनौल/महेंद्रगढ़। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को प्रदेशभर की स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के सदस्यों से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए शिक्षक, अभिभावक और एसएमसी का सहयोग बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समितियों, अभिभावकों और शिक्षकों की भागीदारी से ही सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से मिलकर सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने का आह्वान किया। जिले का मुख्य कार्यक्रम नारनौल स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ। वहीं महेंद्रगढ़ में राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिसोठ में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के कई सरकारी विद्यालयों की एसएमसी ने भाग लिया। तकनीकी कारणों से जहां सीधा प्रसारण नहीं हो पाया, वहां शिक्षा विभाग ने यूट्यूब लिंक के माध्यम से सदस्यों को कार्यक्रम से जोड़ा।
मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य हेमंत चौबे से बातचीत की। हेमंत चौबे ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्कूल परिसर में आधुनिक सभागार बनाने, सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करने और बिजली कटौती के समय विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जनरेटर उपलब्ध कराने की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी।
हेमंत चौबे ने बताया कि सरकारी स्कूलों में परिवहन सुविधा शुरू होने से विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को मिल्क प्रोटीन देने, खाली पदों को भरने और स्कूल भवनों के सुधार के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज, दिलबाग सिंह और कर्ण सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed