{"_id":"68f7c8d38a88572f840e679c","slug":"govardhan-markets-gets-ready-for-festival-palwal-news-c-24-1-gr11004-118689-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गोवर्धन पूजा की तैयारी में बाजारों में रही खूब रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गोवर्धन पूजा की तैयारी में बाजारों में रही खूब रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन

होडल में गोवर्धन पूजा पर्व की प्रतिमा बनाते हुए महिलाएं फाइल फोटो
विज्ञापन
अन्नकूट प्रसाद व पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटे श्रद्धालु, आज होगी गोवर्धन पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दिवाली के बाद अब श्रद्धा और उत्सव का माहौल गोवर्धन पूजा को लेकर दिख रहा है। शहर के बाजारों में सोमवार को दिनभर खूब चहल-पहल रही। लोग गोवर्धन पूजा के लिए पूजन सामग्री, फूल, धूपबत्ती, दीपक, दूध, दही, गोबर, रुई, सिके (छोटे मिट्टी के खिलौने), गन्ना और तुलसी की खरीदारी करते नजर आए। बाजारों में गोवर्धन सजाने के लिए रंग-बिरंगे सिके, खिलौने, सजावटी झंडियां और छोटी-छोटी मूर्तियों की खरीदारी भी होती रही।
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और गोवर्धन पर्वत का प्रतीक स्वरूप गोबर से बनाकर पूजन करने की परंपरा निभाई जाएगी। घरों और मंदिरों में अन्नकूट के रूप में विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाएंगे और इसे भक्तों में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। श्रीकृष्ण मंदिरों में विशेष झांकियां सजाई जा रही हैं। जगह-जगह सामूहिक अन्नकूट प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महिलाएं व बच्चे पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा में भाग लेंगे। गोवर्धन पूजा के बाद अगले दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। बाजारों में गोबर से बने दीवार सजावट के सामान, रंगीन कागज, खिलौने और पूजा सामग्री की खरीदारी जोरों पर रही। दुकानदारों ने बताया कि दिवाली के बाद भी गोवर्धन पूजा की वजह से बाजारों में रौनक बनी हुई है और श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ तैयारी में जुटे हैं।

Trending Videos