फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Nutritious dishes will be served to students during the midday meal.

Palwal News: मध्याह्न भोजन में विद्यार्थियों को परोसे जाएंगे पौष्टिक व्यंजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Nutritious dishes will be served to students during the midday meal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन का नया मेन्यू जारी किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को पारंपरिक भोजन के साथ अलग-अलग पौष्टिक व्यंजन परोसे जाएंगे। नवंबर माह में सप्ताह के अनुसार भोजन में बदलाव किया गया है। विभाग ने प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन प्रति विद्यार्थी 6.78 रुपये और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 10.17 रुपये सामग्री लागत निर्धारित की है।

मध्याह्न भोजन योजना के तहत राजकीय विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के साथ उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करना है। नए मेन्यू में अलग-अलग खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को संतुलित आहार मिल सके।
विज्ञापन


पहले सप्ताह से चौथे सप्ताह तक अलग-अलग व्यंजन

मेन्यू के अनुसार पहले सप्ताह में सब्जी पुलाव व काला चना, रोटी व घीया-चना दाल, राजमा-चावल, कढ़ी-पकौड़ा व चावल और गुड़ रोटी व दही दिया जाएगा। छोटी दिवाली पर विशेष भोजन रहेगा। दूसरे सप्ताह में मीठा दलिया, चावल व सफेद चना, चना दाल खिचड़ी और मिर्ची परांठा व दही परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे सप्ताह में दाल-चावल, रोटी व मूंग-मसूर की दाल, मिर्ची रोटी व मौसमी सब्जी, मीठे मूंगफली चावल, नमकीन दलिया और गेहूं-रागी का चूरमा शामिल है। चौथे सप्ताह में सब्जी पुलाव व काला चना, राजमा-चावल, कढ़ी-पकौड़ा व चावल, गुड़ रोटी व दही और मिलेट परांठा व दही दिया जाएगा। महीने के अंतिम दिन सोया खिचड़ी परोसी जाएगी।


शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविंद्र दीक्षित ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मध्याह्न भोजन की नई मेन्यू सूची जारी कर दी गई है। अब विद्यालयों में इसी के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed