सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Army rejects Verka milk powder samples

सेना ने फेल किए वेरका के सैंपल: 783 किलो दूध की होनी थी सप्लाई, गुणवत्ता मानकों पर नहीं उतरे खरे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
सार

वेरका के महाप्रबंधक दलजीत सिंह दावा करते हुए कहते हैं कि मिल्क पाउडर के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद अब सेना को आपूर्ति करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
 

Army rejects Verka milk powder samples
Milk - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

सेना की ओर से पंजाब स्थित वेरका के मिल्क पाउडर के सैंपल फेल कर दिए गए हैं। वेरका के अधीनस्थ मेसर्ज लुधियाना कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन लिमिटेड की ओर से सेना को 783 किलो दूध की आपूर्ति की जानी है। सेना ने दलील देते हुए कहा कि मिल्क पाउडर के सैंपलों की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी है। लिहाजा इन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है।
Trending Videos


सेना ने सात दिन के भीतर फेल की गई सैंपल सामग्री को उठाने के लिए कहा है। सेना की ओर से यह भी कहा गया है कि यदि तय दिन के भीतर संबंधित फर्म अपने सैंपल नहीं उठाती तो सैन्य अफसरों के बोर्ड की निगरानी में सैंपल सामग्री को नष्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर इस संबंध में वेरका के महाप्रबंधक दलजीत सिंह दावा करते हुए कहते हैं कि मिल्क पाउडर के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद अब सेना को आपूर्ति करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।

इस मसले पर कांग्रेस ने आप सरकार को घेरते हुए इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पंजाब के सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भारतीय सेना की तरफ से वेरका के ड्राई मिल्क के एक कंसाइनमेंट को रिजेक्ट करने पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने पंजाब सरकार के अधीन एक प्रमुख डेयरी ब्रांड पर उठे सवालों पर सरकार को घेरा। इस मामले में राज्य सरकार की गुणवत्ता नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई उत्पाद सेना के मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो उसका आम जनता के बीच वितरण गंभीर जनस्वास्थ्य चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि वेरका हमेशा से पंजाब की शान रहा है, ऐसे में आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस बड़े प्रमुख ब्रांड का नाम खराब किया है। उन्होंने इस मामले में सरकार से तत्काल पारदर्शिता की मांग की। इस मामले में उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जांच में अगर कोई लापरवाही या चूक पाई जाती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed