{"_id":"6adce1e3b7a29185090df210","slug":"ashirwad-scheme-punjab-government-releases-rs-6520-crore-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1158094-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीर्वाद योजना: पंजाब सरकार ने 65.20 करोड़ जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीर्वाद योजना: पंजाब सरकार ने 65.20 करोड़ जारी किए
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में आशीर्वाद योजना के तहत 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी है। यह योजना पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है।
सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के 8,774 लाभार्थियों को 44.75 करोड़ रुपये मिले। पिछड़ी श्रेणियों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 4,010 लाभार्थियों को 20.45 करोड़ रुपये दिए गए। अनुसूचित जाति के 9,183 और पिछड़ी श्रेणियों व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 4,342 लाभार्थियों के मामले प्रक्रियाधीन हैं।
मंत्री ने अधिकारियों को आवेदनों का तत्काल निपटारा करने और पात्र परिवारों को बिना देरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यह सहायता सीधे बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।