{"_id":"6ae4fdbbdd9f86c2aa01e5f5","slug":"the-need-for-slip-roads-at-traffic-signals-and-major-thoroughfares-will-be-assessed-panchkula-news-c-87-1-pk11015-143243-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लाल बत्ती और प्रमुख मार्गों पर स्लिप रोड की जरूरत का होगा आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लाल बत्ती और प्रमुख मार्गों पर स्लिप रोड की जरूरत का होगा आकलन
विज्ञापन
पीएमडीए, नगर निगम, पुलिस विभाग की बनेगी संयुक्त कमेटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में लाल बत्ती और प्रमुख मार्गों पर स्लिप रोड की जरूरत का मौके पर आकलन किया जाएगा। इसके लिए पीएमडीए, नगर निगम और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त कमेटी गठित होगी। कमेटी यातायात के दबाव और सड़क की चौड़ाई का निरीक्षण कर रिपोर्ट एसडीएम पंचकूला को सौंपेगी। डीसी सतपाल शर्मा ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इसके निर्देश दिए हैं।
मरम्मत के दौरान लगेंगे साइन बोर्ड
सड़क मरम्मत के दौरान संबंधित विभागों को कार्य प्रगति पर होने के संकेत बोर्ड लगाने होंगे, ताकि वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकें। झूरीवाला मोड़ पर भी एनएचएआई की ओर से सड़क संकेतक लगाए जाएंगे। नगर निगम बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी ठीक करवाएगा।
अवैध टैक्सियों और रेहड़ी-फड़ी पर कार्रवाई
पुराना पंचकूला लालबत्ती के पास अवैध रूप से खड़ी टैक्सियों और वाहनों के कारण लगने वाले जाम पर पुलिस कार्रवाई करेगी। वहीं, शक्तिद्वार से टैंक मार्ग तक सड़क किनारे लगी रेहड़ी-फड़ी हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीसी ने संबंधित विभागों को सड़कों पर सफेद पट्टियां और संकेतक लगाने का काम प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश भी दिए हैं।