फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bus passengers will get modern queue shelters

Panipat News: बस यात्रियों को मिलेंगे आधुनिक क्यू शेल्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bus passengers will get modern queue shelters
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। शहर में सिटी बस सेवा के सुचारु रूप से शुरू होने के बाद अब नगर निगम पानीपत ने यात्रियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम बढ़ाया है। सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले शहरवासियों को धूप, गर्मी और बारिश के मौसम में राहत दिलाने के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों व जीटी रोड पर आधुनिक बस क्यू शेल्टर स्थापित किए जाएंगे।
नगर निगम पानीपत ने इस परियोजना के लिए लगभग 1.03 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ठेका लेने वाली एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसे पूरा करने के लिए लगभग आठ महीने का समय तय किया है।
विज्ञापन

शहर में हाल ही में शुरू हुई सिटी बस सेवा का दायरा तेजी से बढ़ा है। जीटी रोड टोल प्लाजा से सिवाह बस स्टैंड तक 10 ई-बस चल रही हैं। इनके अलावा अन्य रूटों पर ई-बसों को चलाया जा रहा है। प्रतिदिन हजारों यात्री जीटी रोड और प्रमुख चौराहों पर बसों का इंतजार करते हैं। शेल्टर न होने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी, बारिश और धूप में सड़क किनारे खड़ा होना पड़ता है। इससे हादसों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed